HomeSitapurतालाब में डूबने पर बच्ची की हुई मौत

तालाब में डूबने पर बच्ची की हुई मौत

तालाब में डूबने पर बच्ची की हुई मौत

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी दिव्यांशी (3) पुत्री महावीर शुक्रवार को पास के तालाब के किनारे नित्यक्रिया के लिए गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों को उसकी चिंता हुई। परिवारीजन अपनी बेटी को ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच परिवार को सूचना मिली कि तालाब में किसी का शव उतरा रहा है।

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिवार ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। सूचना पाकर लेखपाल जेबा खान मौके पर पहुंचीं। परिवार का कहना है कि तालाब में डूबने से बालिका की मौत हो गई है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read