Jaunpur News : राजकीय आईटीआई में 15 मार्च को होगा रोजगार मेले का आयोजन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 15 मार्च को उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों की कैंपस चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें मिंडीवा फुरकर्वा बावल हरियाणा, स्माइल मदर्सन नोएडा, एशियन आटोमेटिव लिमिटेड, रोहतक हरियाणा, शिवशक्ति बायोटेक्नोलीजी वाराणसी क्मैपस सिलेक्शन, और जौनपुर सतहरिया कंपनियों द्वारा अप्रेंटिक्स द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले में राजकीय आईटीआई व निजी आईटीआई के छात्र किसी भी ट्रेड के जिनकी उम्र 18 से 30 साल होगी, वे प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिऐ फोटो आधार, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर 10 बजे राजकीय आईटीआई में पहुंच सकते हैं। उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










