गांव में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कम्प
संतोष तिवारी
कुसमरा, मैनपुरी। थाना किसनी क्षेत्र के कमलनेर गांव में रविवार सुबह एक किसान के खेत में विशालकाय अजगर नामुदार हुआ। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया।
कुसमरा क्षेत्र के गांव कमलनेर में रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर देखा। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग। मैनपुरी की टीम मौके पर पहुंची वन कर्मियों के मुताबिक, जब अजगर को पकड़ने के लिए बाहर निकाला तो वह काफी लंबा था, जिसे देख कर ग्रामीण भौचक्के रह गए। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया। वन विभाग की टीम के द्वारा बताया गया की अजगर की लंबाई अमूमन 12 फीट और वजन लगभग 80 किलो के आसपास है अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा, जिससे कि गांव वासियों को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















