HomeTrendingरोसड़ा अनुमण्डल कार्यालय परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा डालो-डेरा...

रोसड़ा अनुमण्डल कार्यालय परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा डालो-डेरा डालो आन्दोलन

  • रोसड़ा अनुमण्डल कार्यालय परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेरा डालो-डेरा डालो आन्दोलन

तेजस टूडे ब्यूरो
संतोष राज
रोसड़ा, बिहार। अनुमंडल कार्यालय परिसर में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। माले एरिया कमेटी संयोजक हरिकांत झा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।आंदोलनकारियों का कहना है कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पार्टी की ओर से कई बार आवेदन और ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। इसके बावजूद लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता रहा है। हसनपुर प्रखंड के सुंदरिया नगर के 90 चिन्हित परिवारों को नियमानुसार अस्थाई बंदोबस्ती करने और सभी विधिक प्रक्रिया पूरी करने की मांग प्रमुख है। अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर पार्टी को अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
माले कार्यकर्ताओं ने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। इसमें हसनपुर और बिथान अंचल क्षेत्र की विभिन्न सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने, भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी बंदोबस्त पर रोक लगाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन गंभीरता से पहल नहीं करता और समस्याओं का ठोस समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

 

Must Read