HomeTrendingभाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिये कसी गयी कमर

भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिये कसी गयी कमर

  • भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिये कसी गयी कमर

  • नीरज कटियार ने ऊंचाहार में सम्भाला मोर्चा

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
ऊंचाहार, रायबरेली। स्नातक निर्वाचन हेतु मतदान से एक दिन पूर्व गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा ने क्षेत्र में बागडोर संभाली। मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष नीरज कटियार ने ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के साथ मिलकर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की अपील किया। प्रांतीय अध्यक्ष के ऊंचाहार पहुंचने पर सबसे पहले अभिलाष कौशल के कैंप कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। उसके बाद ओबीसी मोर्चा की पूरी टीम ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने ऊंचाहार के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं सहित आस—पास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी गई है। इस अवसर पर जगदीश पीएलवी, सुनील शाक्य, अमरेश यादव, डॉ अमन, अखिलेश सैनी, राजू यादव, सुनील पटेल, संदीप पटेल, विजय पाल, मनोज पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read