Homeफतेहपुरपूर्णिमा पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

पूर्णिमा पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

पूर्णिमा पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा पूर्णिमा पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हम सब प्रयत्न शील है।

उन्होंने कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार पूजन सामग्री एवं कूड़ा ना डालें और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। गंगा बचाओ सेवा समिति के द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज, गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, समिति के ज्ञान चंद गुप्ता, सुरेन्द्र पाठक, अमित सोनी, आशीष अग्रहरी, सुरेन्द्र पाठक, किरन सिंह, वंदना गुप्ता, अर्चना सिंह, आचार्य रामचंद्र ने विधि विधान से पूजन कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read