दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, 9 घायल
अजय मिश्रा
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। झगड़े में 9 लोग घायल हो गए पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। इस दौरान दस लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के अनुसार मेहताब नगर निवासी 32 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मुरारी लाल ने मोहल्ला रामनगर निवासी सतीश चंद्र पुत्र राजाराम को दो लड़कियों की शादी करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपया दिया था।
सतीश ने अपनी दोनों पुत्रियों की शादी थाना दक्षिण के हिमायूंपुर में की थी। प्रदीप का आरोप है उसने सतीश से कई बार पैसे मांगे परंतु उसने पैसे नहीं लौटाए। वह पैसे मांगने के लिए गया था तभी सतीश चंद से उसका विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। बाद में उन लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव होते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी उन लोगों में मारपीट पथराव हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मारपीट में दीपक, प्रदीप, हिमांशु, हृदेश, संगीता, सावित्री, रीना, सरला, रजनी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का डाक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।