बांदा में चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज का पर्व मना
रूपा गोयल
बांदा। मडिया नाका स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा और भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त को अपना आराध्य देव मानते हैं। वैसे कलम से जीविका चलाने वाले साहित्यकार पत्रकार व बुद्धिजीवी लोग भी उनकी पूजा पूरी आस्था के साथ करते हैं। कलम जीवियों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा व भैया दूज का त्योहार हवन के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर स्वच्छता मिशन के शैलेंद्र मोहन नवीन श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी को ठंडाई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में विजय निगम, नरेंद्र सक्सेना, संजय निगम, अकेला, अमितेंद्र श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, डीसी श्रीवास्तव, विमल निगम, आलोक निगम, नन्ना आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।