एसएसपी ने थाना उत्तर का किया आकस्मिक निरीक्षण

विवेचना में लापरवाही करने पर एसआई को किया लाइन हाजिर
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा थाना उत्तर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर एवं सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं महिला अपराधों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में खड़े वाहनों का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विवेचना में लापरवाही करने पर एसआई ओंकार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














