HomeJaunpurडीएम के आदेश पर आबकारी टीम ने कछला में की चेकिंग

डीएम के आदेश पर आबकारी टीम ने कछला में की चेकिंग

डीएम के आदेश पर आबकारी टीम ने कछला में की चेकिंग

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायू। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सदर रोहित शर्मा ने कछला चौराहा स्थित देशी विदेशी और बीयर की दुकान पर आकस्मिक निरीक्षण किया और दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया। विक्रेताओं को दुकान को नियम से चलाने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षकों को टीम बनाकर दुकानों की चेकिंग कराई जा रही है और रात्रि में जनपद से गुजरने वाले हाई वे पर आने वाले वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। दिल्ली से आने वाले रोडवेज गाड़ियों और ट्रकों की चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त आज मीरा सराय में भी आबकारी टीम ने दबिश दी जिसमें 250 किग्रा लहन को नष्ट किया गया। 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियोग दर्ज किया गया। देर रात तक आबकारी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक सर्वेंद्र सिंह, चमन सिंह, परमहंस कुमार और प्रकाश कुमार रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read