रायबरेली का प्रत्येक व्यक्ति करेगा रामलला के दर्शन: राज्यमंत्री
जब तक जनपदवासियों को प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं करवा देता तब तक जारी रहेगा नि:शुल्क बस सेवा: दिनेश प्रताप
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में बने राम मंदिर दर्शन के लिए प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क बस रवाना हो रही है। उक्त जानकारी देते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिले के सभी मंडलों से एक-एक बस प्रत्येक रविवार को जाएगी जिसमें प्रभु श्रीराम के नि:शुल्क दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपदवासियो को अयोध्या दर्शन कराने का संकल्प उन्होंने लिया है और जब तक एक-एक व्यक्ति को अयोध्या दर्शन नहीं करा देंगे तब तक यह नि:शुल्क बस सेवा जारी रहेगी। इस यात्रा के संयोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग अपने मंडल के अध्यक्ष को अपना नाम नोट करवा दें जिससे कि आवश्यकता अनुसार बस की व्यवस्था की जा सके।
सभा की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी एवं अन्य पदाधिकारियों ने इस पुनीत कार्य के लिए दिनेश प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर सम्मान किया। सुरेंद्र बहादुर सिंह दाढ़ी ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद अब प्रभु श्री राम मंदिर दर्शन के लिए किसी को भी कोई असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष आरबी सिंह, अजय त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद बाजपेई, मुकेश गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव, अनुभव कक्कड़, अरविंद श्रीवास्तव, ज़िला महामंत्री शरद सिंह, पूर्व ज़िला महामंत्री विशाल पांडेय, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, अखिलेश तिवारी, अभिषेक वर्मा, जनमेजय सिंह, मोहित अग्रवाल, परमजीत सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।