बचपन बचाओ अभियान में मानव तस्करी की रोकथाम का प्रयास जारी
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धरपकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। 16 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस वाराणसी सिटी द्वारा प्राप्त सूचना पर सारनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया। 15 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा कप्तानगंज द्वारा 13 अक्टूबर को रेल सम्पत्ति की चोरी मामले में दर्ज धाराओं के अन्तर्गत पिपराईच गोरखपुर स्थित एक दुकान से रेल सम्पत्ति बरामद किया गया तथा उक्त दुकान संचालक के निशानदेही पर छिपाकर रखे रेल सम्पत्ति को भी बरामद किया गया। 16 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 8 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 16 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल देवरिया सदर द्वारा गाड़ी संख्या-11124 से उतरी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला कर्मी की सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया। तत्पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से उक्त महिला को जिला चिकित्सालय देवरिया सदर भर्ती कराया गया। इस आशय की जानकारी सुमित कुमार मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।













