HomeJaunpurदुर्गा प्रसाद साहू परिवर्तन समाज पार्टी के बनाये गये प्रदेश अध्यक्ष

दुर्गा प्रसाद साहू परिवर्तन समाज पार्टी के बनाये गये प्रदेश अध्यक्ष

दुर्गा प्रसाद साहू परिवर्तन समाज पार्टी के बनाये गये प्रदेश अध्यक्ष

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा सरोखनपुर निवासी दुर्गा प्रसाद साहू राजनीति के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान रखते हैं जिन्हें परिवर्तन समाज पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। परिवर्तन समाज पार्टी द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश की कार्यकर्ता बैठक हुई जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर साहू उपस्थित हुए। पार्टी ने सर्वसम्मत से दुर्गा प्रसाद साहू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक की अध्यक्षता व संचालन राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू ने किया। साथ में रश्मीकांत राठौर को राष्ट्रीय सचिव तथा अंशुल को विधिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, अंजू गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त अवसर पर राम आसरे साहू, स्वामी नीरज महाराज, नन्हकउ, मोती लाल, चंद्रसेन गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read