उत्तराखण्ड महोत्सव में काव्य पाठ करेंगे डा. आरसी यादव
दिल्ली। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा आयोजित दो दिवसीय संस्था के वार्षिक कार्यक्रम उत्तराखंड काव्य महोत्सव (काव्य का महाकुंभ) में जौनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी शिक्षक, लेखक और कवि डॉ आरसी यादव कविता पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम 19 नवंबर को रुद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर के 300 से अधिक साहित्यकारो को आमंत्रित किया गया।
उक्त काव्य के महाकुंभ में साहित्यकार डॉ आरसी यादव निवासी जौनपुर यूपी को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा आमन्त्रित किया गया है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष बुलंदी साहित्य संस्था ने हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित किया था जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया है। इसी वर्ष 21 अगस्त से 5 सिंतम्बर तक अनवरत 370 घण्टे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियों ने सहभागिता की। इस काव्य सम्मेलन को भी विश्व रिकॉर्ड के रूप मे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है जो साहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्थाओं में से एक है और हिंदी भाषा के उत्थान एवं साहित्यकारों के सम्मान हेतु कार्य कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।