HomeJaunpurडॉ. दिनेश बने जौनपुर के नये डीएम

डॉ. दिनेश बने जौनपुर के नये डीएम

डॉ. दिनेश बने जौनपुर के नये डीएम

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार की देर रात जौनपुर समेत प्रदेश के 29 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। जिले के डीएम रविन्द्र कुमार मादड़ को प्रयागराज की कमान सौंपा गया है। जिले के नये जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र होंगे। दिनेश चन्द्र जिले के 59वें जिलाधिकारी होंगे। रविंद्र कुमार का 7 महीना 12 दिन का कार्यकाल रहा। बता दें कि सहारनपुर में डीएम का कार्यभार सम्भाल चुके चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग उ.प्र. शासन के विशेष सचिव डॉ. दिनेश चन्द्र को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं। गौरतलब हो कि डॉ. दिनेश चन्द्र 5 नवम्बर 2018 को अलीगढ़ में बतौर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। 15 फरवरी 2019 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद वह गाजियाबाद में नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए। 15 अगस्त 2020 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद उन्हें 15 अगस्त 2020 को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया। 02 मार्च 2021 तक उन्होंने इस पद को संभाला। इसके बाद शासन ने उन्हें संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का विशेष सचिव नियुक्त किया। 02 मार्च 2021 से 05 जून 2021 तक वह इस पद पर तैनात थे। इसके बाद शासन ने उन्हें 05 जून 2021 को बहराइच का डीएम नियुक्त किया। 19 मई 2023 तक वह बहराइच के डीएम रहे। इसके बाद 19 मई 2023 को उन्हें सहारनपुर का डीएम बनाया गया। 25 जून 2024 तक वह इस पद पर रहे। इसके बाद शासन ने उन्हें 25 जून 2024 को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग लखनऊ का विशेष सचिव बनाया। 13 सितम्बर 2024 की रात को उन्हें जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में शासन द्वारा भेज दिया गया। 1 जुलाई 1966 को जन्मे डॉ. दिनेश चन्द्र मूल रूप से बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read