HomeJaunpurसिरौली कुम्भापुर ग्राम पंचायत के दर्जनों लोगों ने पावर हाउस मड़ियाहूं पर...

सिरौली कुम्भापुर ग्राम पंचायत के दर्जनों लोगों ने पावर हाउस मड़ियाहूं पर किया जोरदार प्रदर्शन

सिरौली कुम्भापुर ग्राम पंचायत के दर्जनों लोगों ने पावर हाउस मड़ियाहूं पर किया जोरदार प्रदर्शन

बिजली की अत्यधिक कटौती से परेशान हैं ग्रामीण
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिरौली, गौरीपुर, कुंभापुर, जोगापुर सहित दर्जनों क्षेत्रवासियों ने पावर हाउस मड़ियाहूं पहुंचकर एसडीओ एवं एक्सईएन से बिजली कटौती की गंभीर समस्या का समाधान का अनुरोध किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीपुर सिरौली निवासी राहुल तिवारी समाजसेवी अपने साथियों के संग रामपुर पावर हाउस और मड़ियाहूं पावर हाउस पर जाकर पिछले 9 दिनों से पूरे क्षेत्र में हो रही बिजली की समस्याओं को सभी के साथ मिलकर एसडीओ रामपुर, जेई रामपुर पावर हाउस और एक्सईएन के समक्ष रखा गया और धरना प्रदर्शन किया गया। श्री तिवारी ने मौजूदा सरकार और अधिकारियों से निवेदन किया कि हमारी पूरी क्षेत्र की समस्या को तत्काल संज्ञान में ले कर इसका निदान करें जिससे क्षेत्रवासियों और छोटे—छोटे बच्चे बिन बिजली के रात भर सो नहीं पा रहे जिससे अगले दिन स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को बिजली न मिलने की वजह से धान की फसल सूखने की कगार पर है। इस अवसर पर भाजपा नेता अंतिम पाण्डेय, एड. विजय दुबे, नागेश तिवारी, अमित शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read