किसानों को दी गयी फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी
विवेक राय
दानगंज, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के मुरली गांव मे किसानों को कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गयी। उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को पराली व फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन करके किसानों को जानकारी दी गयी।
इस दौरान नमामि गंगे के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने वेस्ट डी-कम्पोजर के प्रयोग के तरीकों पर बिस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए वेस्ट डी-कम्पोजर का घोल तैयार करने की विधि का सजीव प्रदर्शन किया। चोलापुर के बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों से खेतों में फसल अवशेष न जलाकर प्रबंधन के लिए वेस्ट डी-कम्पोजर का प्रयोग करने की सलाह दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि कैलाश मौर्या ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील की। इस दौरान अजय यादव, सौरभ रघुवंशी, पवन यादव, बिजेंद्र जंगा, संदीप प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।