डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया जायजा
इस दौरान जांची भोजन की गुणवत्ता
बच्चों के साथ बैठकर चखा भोजन का स्वाद
मुकेश तिवारी
झांसी। सरकार की चल रही योजना का संचालन किस तरह चल रहा है। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। इसी को लेकर चिरगांव विकासखंड के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ स्कूल के बच्चों से शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी ली। यही नहीं, खुद बच्चों के साथ उनका मित्र बनकर वह भोजन की गुणवक्ता को चखने के लिए पालथी मारकर बैठ गए और मध्याह्न भोजन का स्वाद लिया।
उन्होंने अपनी थाली को धोकर बच्चों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, एसडीएम मोठ व बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आदि ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर एमडीएम में बनाई गई तहरी खाकर उसकी गुणवत्ता व स्वाद का परीक्षण किया। खाना खाने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि खाना एक ऐसी चीज है जिसे स्वाद लिये बगैर उसका स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता नहीं समझा जा सकता है,इसलिए मैंने भी बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन खाकर इसकी गुणवत्ता को परखा है।
जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी से पठन पाठन, मध्याह्न भोजन, विद्यालय के रख-रखाव के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन करने के बाद उन्होंने उनके उत्साहवर्धन के लिए अपनी भोजन की थाली को खुद साफ कर स्वच्छता में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा योगदान दिए जाने की अपील भी की। साथ ही विद्यालय के बच्चों द्वारा मांग किए जाने पर विद्यालय के बगल में जमीन उपलब्ध कराकर वहां जिला खनिज न्यास से क्रीड़ा स्थल, कबड्डी व खोखो खेल के लिए मैट व अन्य व्यवस्था किए जाने को सम्बंधित को निर्देशित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









