HomeJaunpurडीएम ने विकास खण्ड कार्यालय सण्डीला का किया निरीक्षण

डीएम ने विकास खण्ड कार्यालय सण्डीला का किया निरीक्षण

डीएम ने विकास खण्ड कार्यालय सण्डीला का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड कार्यालय सण्डीला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा कक्ष के निरीक्षण के दौरान पटल सहायक से मनरेगा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने लेखा अनुभाग में दस्तावेजों का निरीक्षण किया। स्थापना अनुभाग के निरीक्षण में उन्होंने प्रत्येक पटल पर कंप्यूटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीओ समाज कल्याण से उन्होंने पेंशन लाभार्थियों व पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों की जानकारी से। उन्होंने कहा कि पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन में देरी न की जाये। अपात्र पेंशन लाभार्थियों को सूची से हटाया जाये। नये पात्रों का नाम सूची में जोड़ा जाये। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को आँकड़ों की सम्पूर्ण जानकारी न होने पर कड़ी फटकार लगायी। एनआरएलएम कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी पटलों पर कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाये। लक्ष्य के अनुरूप समूह गठन किया जाये। गठित समूहों का खाता खुलवाया जाये। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामों में युवक मंगल दल का गठन किया जाये। परिसर में स्थित जिम की उन्होंने सराहना की। स्वच्छ भारत मिशन कक्ष में उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन लंबित न रखा जाये। प्रत्येक ग्राम में पात्रों का चयन किया जाये। किश्त भेजने में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि परिसर में स्थित जर्ज़र भवनों को ध्वस्त कर नया निर्माण कराया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों का चयन किया जाये। पुराने लाभार्थियों की किश्त को लंबित न रखा जाये। जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना पूर्ण होने व सड़क पुर्ननिर्माण के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान का प्रमाण पत्र लिया जाये। जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉकवासियों को संडीला विकास खण्ड को विकास मानकों पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, पीडी पीपी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता, बीडीओ प्रतिमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read