डीएम ने ओलन्दगंज में पॉलिथीन के विरूद्ध चलाया अभियान

Must Read

- Advertisement -

मयंक कश्यप रोहनिया, वाराणसी। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन टडिया ग्राम में वसुंधरा सीड्स परिसर में केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर सिंह सदस्य केंद्रीय बीज कमेटी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने भारत एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत किसान एवं विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा उपस्थित थे। जिसमें चंद्रशेखर सिंह ने बताया वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारत माता के एक महान सपूतों बताते हुए कहा कि सीमाओं के मुद्दे पर जिस तरीके से निर्भीक निर्णय लिया उससे पूरी दुनिया में भारत की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं। राजनाथ सिंह स्वयं एक किसान एवं एक किसान के बेटे हैं उन्होंने गृहमंत्री के रूप में और मुख्यमंत्री के रूप में भारत की एक छवि बदलने का पूरा प्रयास किया उन्हीं के कार्यकाल में हिंदुस्तान एक नए रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुआ। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में भी उत्तर प्रदेश को सुधार एवं विकास के तरफ अग्रसर किया। आज का हर युवा अपना उन्हें आदर्श मानता है। आज के युवाओं को उनके पद चिन्ह पर चलने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत चंद्रशेखर सिंह और विशिष्ट अतिथि कौशलेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीण महिलाओं को चावल, मास्क, सैनिटाइजर, टायलेट क्लीनर आदि का वितरण किया। इस कार्यक्रम में पंकज सिंह, पीयूष सिंह, कुँवर शुभम सिंह कोषाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी विनय पांडे, ओमकार, अंकित सिंह, समीर सिंह (विशाल), वीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद भारद्वाज, आशीष सिंह, अवनीश "विक्की", विशाल सिंह, प्रवीण पटेल, पड़वा राजभर, प्रेमा पटेल, संगीता राठौर, संजना राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर (टीटीएन) 10 जुलाई। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजकिशोर के साथ नगर के ओलन्दगंज में पैदल भ्रमण कर व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन उपयोग के विरुद्ध अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को पॉलिथीन उपयोग न करने के निर्देश दिये।.

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जरौना गांव में बीती रात चोरों ने दो मशीन घर का ताला चटकाकर अंदर लगे हजारो के सामान सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जरौना गांव निवासी जय प्रकाश उपाध्याय की घर से थोड़ी ही दूर पर मशीन है। बीती रात चोरों ने मशीन घर का ताला तोड़कर अंदर लगा स्टार्टर, समरसेबल मोटर, तार, स्टेप्लाइजर, पाइप, सहित अन्य उपकरण उठा ले गए। सुबह घर से मशीन पर स्वजन गए तो टूटा ताला और वहां का नजारा देख दंग रह गए। इसी क्रम में गांव निवासी विनोद कुमार की भी थोड़ी ही दूर पर लगी मशीन का समरसेबल व अन्य उपकरण चोर उखाड़ ले गए। पीड़ित स्वजनों ने बताया कि करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुची पुलिस ताक झाक कर चलता बनी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गस्त के नाम पर पुलिस कभी नही दिखती जिससे चोरो के हौसले बुलंद है।

उन्होंने कहा कि जिस दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग करते पाया जाएगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान के दौरान शुक्रवार को दो दुकानदारों पर 500-500 रुपये का पॉलिथीन उपयोग करने पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा दुकानदार एवं ग्राहकों द्वारा मास्क लगाए जाने के निर्देश दिये गये।
डीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि पॉलिथीन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाएं। साथ ही प्रचार वाहन द्वारा कोविड-19 एवं संचारी रोग अभियान के प्रति प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को जागरूक करें।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर (टीटीएन) 10 जुलाई। शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से गुरूवार की रात को फरार चल रहे 25 हजार के दो ईनामी वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसी रात क्षेत्र के मलहज तिराहे से चार गो तश्करों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने मय हमराह गुरुवार की रात शाहगंज रेलवे स्टेशन के बगल स्थित रेलवे क्रासिंग से फरार चल रहे 25 हजार के दो ईनामी बड़ागांव निवासी साकिब उर्फ शादाब पुत्र स्व. मोबीन कुरैशी व ओले उर्फ जिसान पुत्र सगीर अहमद को धर दबोचा। अभियुक्त साकिब उर्फ शादाब के पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। कई मामलों में वांछित चल रहे उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान पता चला कि शाकिब उर्फ शादाब व उसके रिश्तेदारों के यहां से लोग आते हैं और गो मांस की तस्करी करते हैं। उस रात भी उक्त अभियुक्त गाय काटने के लिए ही बाहर से आए थे और उनके चार रिश्तेदार जो पहले भी गो मांस ले जाया करते थे, वे भोर में आ रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर क्षेत्र के मलहज तिराहे पर मांस ले जाने हेतु वाहन का इंतजार करते हुए चार गो तस्करों गुफरान पुत्र मो. अनीस, सानुल्ला पुत्र नुरुल हसन, इनामुल हसन पुत्र नुरुल हसन और महफूज पुत्र अमीरूल हसन निवासी थाना सम्मनपुर जिला अम्बेडकरनगर को हिरासत में ले लिया। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र पूरा सरवन गांव निवासी एक युवक बीते 25 दिन पूर्व रिहायशी छप्पर चढकर काम करते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो था। उपचार के लिए कानपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी मनोज 25 पुत्र पारस 25 दिन पूर्व रिहायशी छप्पर पर चढ़ कर काम कर रहा था कि अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। उसका उपचार कानपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था कि गुरुवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया।जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंगकर भागने लगा।सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कार हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था। अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में विकास समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद 15 लोगों के और नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। विकास पर पांच लाख और इन सभी पर फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

साइबर ठगी को लेकर किया गया जागरूक

साइबर ठगी को लेकर किया गया जागरूक पवन मिश्रा कौशम्बी। साइबर अपराधी अपराध करने के नये-नये तरीकों का इस्तेमाल करके आम...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This