HomeJaunpurमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ऋण देने में रूचि न लेने वाले बैंकों की शाखाओं पर होगी कठोर कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने विगत दिनों विभिन्न बैंकों की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत कई शाखाओं में लक्ष्य के सापेक्ष उक्त योजना की प्रगति दृष्टिगोचक नहीं है जिसके कारण सीएम युवा उद्यमी योजना की अनवरत समीक्षा की जा रही है। 3 मई को सम्पूर्ण समाधान दिवस मछलीशहर में जनशिकायतों का निस्तारण करते समय संज्ञान में आया कि भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया की मछलीशहर में इस योजना के अन्तर्गत कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 76 आवेदन स्वीकृत और 6 आवेदन को ऋण वितरण किये गये और 37 आवेदन को निरस्त किये गये हैं जो अत्यन्त खेदजनक और चिन्ता का विषय है। इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया की जौनपुर शाखा के अन्तर्गत 3 मई तक स्वीकृत 499, ऋण वितरण 147 है जो प्रशांसनीय नहीं है।
उपरोक्त के अतरिक्त जनपद के अन्य बैंक एचडीएफसी बैंक, इण्डियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, यू0पी0 ग्रामीण बैंक और यूनियन बैंक आफ इण्डिया में भी उपरोक्त योजना के अन्तर्गत कुल प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन और ऋण वितरण, लक्ष्य के सापेक्ष अत्यन्त कम है जो शासन की मंशा के अनुरुप नहीं है। तद्क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों के सहायक महाप्रबन्धक और क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर अवगत करायें, अन्यथा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
तद्क्रम में जिलाधिकारी ने बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन बैंक द्वारा अभी तक एक भी ऋण वितरण नहीं किया गया है, उन्हें चिन्हित करते हुए 6 मई को बैठक कर समीक्षा की जायेगी और सबसे अधिक ऋण वितरण करने वाले बैंक शाखाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंकों को निर्देशित किया कि जिन बैंकों द्वारा ऋण देने में रुचि नहीं ली जा रही है, अपने स्तर से उच्च अधिकारी को अवगत करते हुए आवश्यक कार्यवाही करायें, अन्यथा जिलाधिकारी द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने निकायों में से सीएम युवा उद्यमी योजना का कम से कम 25-25 आवेदन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बैंकों के अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read