Homeगोण्डाडीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

खाना खाकर परखी खाने की गुणवत्ता, दिया निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वहां पर कैदियों से वार्ता की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कारागार अस्पताल में जाकर वहां पर भर्ती कैदियों से मुलाकात किया। साथ ही सभी भर्ती कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। संबंधित को निर्देश दिए कि जेल में जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है, उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए। ठंड के दौरान सभी कैदियों को ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने खाना को खाकर खाने की गुणवत्ता को परखी जो सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक डा. अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read