पत्रकारों को राखी बांधकर दिया गया ईश्वरीय संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने पत्रकारों को राखी बांधी और ईश्वरीय संदेश दिया।
वहीं पत्रकारों को सकारात्मक चीजों को ज्यादा महत्व देने की बात कही। शुक्रवार को सेवा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को राखी बांधने से पहले संचालिका बीके समता ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि पत्रकारिता और पत्रकारों पर मौजूदा दौर में जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है। आध्यात्मिकता के सहारे पत्रकार अपनी जीवन शैली सुधार सकते हैं और इससे उन्हें सकारात्मक पत्रकारिता करने के लिए जरूरी ऊर्जा भी मिलेगी। इस दौरान डॉ एसएन राय ने संस्था के इतिहास और वर्तमान में विभिन्न देशों में मौजूद उसकी शाखाओं के बारे में जानकारी दी। बीके जगदम्बा ने अपनी कविता के माध्यम से शिव संदेश दिया। इस अवसर पर पत्रकार एखलाक खान, प्रीतम सिंह, चंदन जायसवाल, सौरभ सेठ, नौशाद मंसूरी, दीपक सिंह प्रदीप वर्मा को राखी बांधी गई। कार्यक्रम में रीता, सुमन, शोभनाथ, दयाराम चौरसिया, शेषनाथ, राम विलास, संतोष आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












