HomeTrendingजनपदवासी घर बैठे करायें पंजीकरण: जिलाधिकारी

जनपदवासी घर बैठे करायें पंजीकरण: जिलाधिकारी

  • जनपदवासी घर बैठे करायें पंजीकरण: जिलाधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध जनगणना-2027 विषयक जिलास्तरीय समन्वय समिति से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 6 मई की समयावधि में संबंधित तहसील पर आयोजित किया जायेगा। स्वगणना का कार्य 7 से 21 मई तक संचालित किया जायेगा। 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से जनगणना 2027 राष्ट्रीय कार्य में सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही जनपदवासियों से स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण की अपील किया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 7 अप्रैल तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रगणक/सुपरवाइजर के रूप में कार्य करने हेतु प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की सूची जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों यथा तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध करा दी जायं।
प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तहसील स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था उपखण्ड के उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा समय से सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण का कार्य 16 अप्रैल से प्रारम्भ कर 30 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाय, ताकि प्रथम चरण के स्वगणना का कार्य 7 मई से पोर्टल पर प्रारम्भ होने एवं 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना कराने के पूर्व कार्मिकों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण स्थल के चयन के पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रशिक्षण स्थल पर पी0पी0टी0 के संचालन हेतु एल0ई0डी0/प्रोजेक्टर, इंटरनेट, पावर बैकअप, बिजली/जनरेटर, पानी, ताजे आहार, स्वल्पाहार की उपलब्धता हो। प्रशिक्षुओं को आहार एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षण स्थलों का चक्रमण करते रहेंगे और खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधिकारिता क्षेत्र के उप खण्ड के प्रशिक्षण केन्द्र पर निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने अधिनस्थ कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र पर तिथिवार तहसीलदार/नायब तहसीलदार की उपस्थिति नामित करेंगे और स्वयं भी निरीक्षण करेंगे। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read