जिलाध्यक्ष को किया गया नजरबंद | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जिलाध्यक्ष को किया गया नजरबंद | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में गांव-गांव एवं पांव-पांव पदयात्रा से पूर्व गुरुवार को पुलिस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव को उनके आवास पखनपुर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। गुरुवार को जिला मुख्यालय से किसान आंदोलन के समर्थन पदयात्रा निकाली जानी थी जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर नजर बंद किया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार पर प्रहार करते कहा कि हक की आवाज को सरकार दबाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट