Homeउरईजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मूंग क्रय केन्द्र काकिया निरीक्षण, किसानों से...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मूंग क्रय केन्द्र काकिया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मूंग क्रय केन्द्र काकिया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। नवीन गल्ला मंडी परिसर जालौन स्थित मूंग क्रय केंद्र का जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी व सुचारु क्रय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद क्रय पंजिका (रजिस्टर) का अवलोकन किया तथा उसमें दर्ज किसानों के नाम व विवरणों की जांच की। पारदर्शिता की पुष्टि हेतु जिलाधिकारी ने दो किसानों शिव नारायण (ग्राम सिकरी) व रघुनाथ सिंह (ग्राम भिटारा) से मोबाइल पर सीधे संवाद कर जानकारी ली। किसानों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व केंद्र पर पंजीकरण करा लिया है परंतु मूंग की उपज अभी उनके घर पर ही सुरक्षित है जिसे जल्द ही केंद्र पर भेजने की योजना है।
जिलाधिकारी द्वारा किसानों से की गई यह प्रत्यक्ष बातचीत न केवल प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्रमाणित करती है, बल्कि किसानों में विश्वास एवं संतोष का भाव भी जागृत करती है। जिला प्रशासन की यह सक्रियता न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनय मौर्य, मंडी सचिव, क्रय प्रभारी सहित तमाम संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read