Homeबांदाजल निकासी की समस्या को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

जल निकासी की समस्या को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

जल निकासी की समस्या को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

पोलिया पुल अण्डरपास का मौके पर किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी जे. रिभा द्वारा मोहल्ला आज़ाद नगर (लोहिया पुल) में रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते उत्पन्न हुई जल निकासी की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लिया गया। एडीएम राजेश वर्मा के साथ स्वयं मौके पर पहुँचकर उन्होंने स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तत्काल जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु ईओ नगर पालिका परिषद बांदा एवं रेलवे के अवर अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्रता से कार्यवाही कर नागरिकों को राहत प्रदान की जाय। जिलाधिकारी का यह सक्रिय दृष्टिकोण स्थानीय निवासियों के लिए राहतकारी साबित होगा जिससे भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read