HomeChitrakootधनंजय मिश्रा का भू—वैज्ञानिक के पद पर हुआ चयन

धनंजय मिश्रा का भू—वैज्ञानिक के पद पर हुआ चयन

धनंजय मिश्रा का भू—वैज्ञानिक के पद पर हुआ चयन

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जनपद के रामनगर उपरौली ग्राम पंचायत के किसान मूलचंद मिश्रा के बडे बेटे धनंजय मिश्रा ने सीजीएसई परीक्षा पास कर भू वैज्ञानिक बने हैं। धनंजय मिश्रा ने इण्टर तक की पढाई जनपद में ही रहकर पास किया है। बीएससी और एमएससी प्रयागराज में किया। शेष डिग्री मुंबई में रहकर पास किया और वहीं रहकर तैयारी की। धनंजय मिश्रा दो भाइयों में बडा है। छोटा भाई हर्ष मिश्रा प्रयागराज में रहकर पढाई करता है। मां ममता देवी मिश्रा ग्रहणी है। धनंजय मिश्रा का केन्द्रीय खान मंत्रालय में जूयोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया में भू वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है, उनको पूरे देश में 48वीं रैंक मिली है। धनंजय मिश्रा ने इसका श्रेय अपने पिता, माता तथा गुरुजनों को दिया है। चयन की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान बरिया रन्तिदेव त्रिपाठी, पूर्व प्रधान उफरौली सरोज मिश्रा, अजय मिश्रा, पंकज द्विवेदी, सीपी मिश्रा, करुणा शंकर पांडेय, रामेश्वर प्रसाद, रमेश चंद्र, लाला मिश्रा, जागेश्वर प्रसाद, मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read