विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में निरंतर चल रही है। शुक्रवार से यह यात्रा नगरी क्षेत्र में भी प्रारंभ हो गई है। अकवरपुर नगर पालिका के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित हुुआ जहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंवक तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंर्तगत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विकसित भारत का शपथ दिलाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पीएम शहरी आवास का चाभी वितरण, पीएम स्वनिधि के अंर्तगत चेक वितरण, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं वच्चों का अन्नप्राशन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र वंचित व्यक्तियों को दिलाया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के S विकास खण्डों के 16 ग्राम पंचायतो होरिलपुर, हसनपुर जलालपुर व्लाक अकवरपुर, करमपुर वरसाना, अलनपुर व्लाक टांडा, मगनपुर महिमापुर, करौदीलाला व्लाक रामनगर, मरथुआ सरैया, चंदेनी व्लाक कटेहरी, सुल्तानपुर गोइथा, ताहापुर व्लाक जलालपुर, इटौरी वुजुर्ग, देवरिया पंडित व्लाक जहांगीरगंज, मुस्तफावाद, मड़वा रघुवंशी व्लाक भीटी, वेलापरसा, वनियानी व्लाक वसखारी में कार्यक्रम आयोजित की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, वंचित लाभार्थियों, खास तौर से असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीवों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent