डिप्टी सीएम ने सपा—कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर साधा निशाना
पहले भी फेल हो चुका है सपा—कांग्रेस का गठबंधन: ब्रजेश पाठक
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लिया। रिफॉर्म क्लब में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में ब्रजेश पाठक ने राहुल गाँधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले बकरा काटकर पकाने की विधि सीख रहे थे जबकि सनातन संस्कृति में हम लोग जीव हत्या नही करते है। लोकसभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन को उन्होंने सुपर फ्लॉप गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि रायबरेली में सपा गठबंधन डिरेल हो गया है। यहाँ एक तरफा बीजेपी जीत रही है। कांग्रेस आपस मे लड़ी हुई है, उनका यहाँ से लड़ना का मन ही नहीं था, जनता ने उन्हें नकार दिया है। रायबरेली और उत्तर प्रदेश की जनता से उन्हें कोई लेना—देना है। सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले भी इन लोगों में गठबंधन हुआ था जिसमें दोनों फेल हो गए थे। अखिलेश यादव व राहुल गांधी में समानता बताते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़ कर आए हैं और राहुल गांधी का नाता इटली से रहा है, इसलिए इन्हें हमारी सनातन संस्कृति का ज्ञान नहीं है। यह लोग विदेशी संस्कृति में पढ़े लिखे लोग हैं। गांधी परिवार ने रायबरेली को राजनीतिक पर्यटन केंद्र बना दिया है जिसे हम समाप्त करेंगे। इस बार फिर से राहुल व अखिलेश की जोड़ी फ्लॉप रहेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।