HomeTrendingकाशी रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म एवं हत्या के...

काशी रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में जांच की मांग

काशी रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में जांच की मांग

कार्यवाही के लिये पुलिस कमिश्नर को दखल संगठन ने सौंपा ज्ञापन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में जाँच और कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर वाराणसी को दख़ल संगठन की ओर से ज्ञापन पत्र सौंपा गया। पुलिस कमिश्नर ने परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच चल रही है। प्रकरण में न्याय होगा, भरोसा रखें। ज्ञातव्य है कि बीते 14 अगस्त की रात काशी रेलवे स्टेशन पर जिला चंदौली निवासी बनवासी परिवार की 5 वर्षीय बच्ची के साथ यौन दुष्कर्म किया गया है और उसकी नृशंष हत्या कर दी गई है।परिवार काफी गरीब है। जंगल से पत्ता बीनकर बनारस आकर सपरिवार बेचता है। 14 अगस्त की रात पारस बनवासी सपरिवार काशी रेलवे स्टेशन रुके हुए थे। देर रात नींद खुलने पर बेटी को पास न पाकर पिता माता बौखला गए। रेलवे कर्मचारी, पुलिस, स्थानीय वेंडरों आदि से पूछा।पुलिस ने खोजबीन शुरू की। स्टेशन के पीछे राजघाट की ओर जाने वाले ढलान पर बच्ची की लाश मिली। थाने पर सम्पर्क करने पर जांच प्रचलन में है। कोई सुराग ठोस मिल नही रहा है का बयान मिल रहा है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार के ही लोगों को थाने बुलाकर जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि मृत बच्ची के अपराधी को ढ़ूढ़कर जल्द से जल्द जेल भेजा जाय। विसरा और स्वैब जांच के लिए भेजा जाय। मृतका के परिवार को न्यायोचित मुवावजा मिले। केस को महिला अपराध देखने वाले विभाग को सुपुर्द किया जाए। परिवार के साथ संवेदना पूर्वक व्यवहार किया जाए, उस परिवार की बच्ची की हत्या हुई है ये ध्यान दिया जाय। पीड़ित परिवार गरीबी और बेबसी में अभी भी सड़क पर सपरिवार पत्ता बेचने को मजबूर है। इस बीच अमानवीय ढंग से मृतका के परिवार के ही लोगों को पुलिस बार—बार थाने न बुलाए। मृतक बच्ची के बड़े पिता को पिछले 6 दिन से पुलिस कस्टडी में रखे हुए हैं। पुलिस को लगता है कि व्यक्ति दोषी है तो उसे जेल भेजा जाए। ऐसे जेल न भेजकर अपने कस्टडी में रखकर जो प्रक्रिया पुलिस चला रही है, वह विधि सम्मत नहीं है। साथ ही मानवाधिकार कानूनों सहित सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन है। 7 जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर ध्यान देकर कार्रवाई किया जाए। पुलिस के बयान से पता चला है कि सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से अपराधी पकड़ में नहीं आया है। घटना की रात प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे पुलिस बल के लोगों से भी पूछताछ की जाय। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में मृत बच्ची के मां—पिता, परिवार के अन्य 8 सदस्य साथ दखल संगठन की ओर से प्रमुख रूप से रंजू सिंह, नीति, एडo प्रियंका, शालिनी, दीक्षा, शिवांगी, शबनम, सना, वल्लभाचार्य पांडेय, मिथिलेश, सतेंद्र यादव, धनंजय, साहिल, प्रेम प्रकाश, मुगलसराय से मोहम्द मुन्ना, मोहम्मद तारीख आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read