विनोद विरोधी गया, बिहार। जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के दरबार गांव में बीते रविवार को शाम शौच को गए एक 15 वर्षीय रोहित कुमार नामक बालक का आहार में डूबने से मौत हो गई है। मृतक राजेश सिंह का इकलौता पुत्र था। बताया गया है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से उक्त बालक आहार में डूब गया जहां उसकी मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास के बाद देर रात आठ बजे उसका शव आहर से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर बाराचट्टी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया गया है। जहां आज दोपहर उसका शव गांव लाया गया तथा अंतिम संस्कार किया गया। इधर इस घटना से परिजनों समेत आसपास के लोगों में गहरा सदमा लगा है तथा संबंधियों का रो रो कर बुरा हाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।