सुनील कुमार नवादा, बिहार। पकरीबरावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की रात्रि रोह थाना क्षेत्र के बजवारा गांव से भिखारी महतो तथा उसके पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर उसे पकरीबरावां थाना लाया गया। जबकि घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस एवं दो बाइक बरामद किया गया है। इसकी जानकारी पकरीबरावां थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने सोमवार को दी। बता दें कि यह गांव सलेमपुर पकरीबरवां-रोह के सीमा पर है इस गांव के कुछ लोग टोटो व जुगाड़ वाहन चलाते हैं परन्तु रास्ते नही रहने के कारण सभी वाहन चालक रोह थाना क्षेत्र के वजबारे गांव में ही खड़ी कर देते है।
इसकी विस्तृत जानकारी पकरीबरवां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पीड़ित रामबली चौहान ने देते हुए बताया कि घटना विश्वकर्मा पूजा के दिन का है जब उसके भाई ने वजबारा गांव में टोटो को खड़ा कर पूजा कि तैयारी में था इसी दौरान किसी ने टोटो में लगे बैलून कों फोड़ दिया। घटना कि जानकारी मिलने पर इसकी शिकायत कि गई तो मामला तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई लेकिन मामला तब भी शांत नही हुआ मामला अधिक बिगड़ गई तो रविवार कि देर शाम को रोह क्षेत्र के वजबारा गांव निवासी भिखारी महतो, पुत्र नीतीश कुमार के साथ आधा दर्जन भर लोग लाठी -डंडे,हथियार आदि से लैस होकर सलेमपुर गांव पंहुच कर रामबली चौहान के घर पर चढ़कर जमकर तांडव मचाया। घर के महिला-पुलिस के साथ भी मारपीट किया जिसमें आधा दर्जन भर लोग घायल हो गया।
बदमाशों ने गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगभग आधा दर्जन गोली भी फायरिंग किया लोग दहशत के कारण अपने-अपने घरों में दुबके रहे। किसी ने इस मामले की जानकारी मोबाइल के माध्यम से पकरीबरावां थाना को दिया तो पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते घटनास्थल कूच किया. पुलिस को देखते ही सभी बदमाश भाग खडे हुए। पुलिस ने जांच के दौरान घटना स्थल से तीन खोखा, एक जिंदा कारतूस समेत दो बाइक को भी बरामद किया और देर रात सर्च अभियान चला कर वजबारा गांव से दो आरोपी कों थाना लाया गया। वही सभी घायल को पकरीबरावां स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज करवाया गया है। इस बाबत पीड़ित रामबली चौहान ने पकरीबरावां थाना को एक लिखित आवेदन देकर कारवाई कि मांग की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।