मुकेश तिवारी झांसी। दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर झांसी आ रहे एक युवक का शव ट्रेन के बाथरूम में मिला है। शव मिलने के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी भी ट्रेन में सवार थी। झांसी पहुंचने के बाद जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के पूरा बगरौनी निवासी गोटीराम अहिरवार (48) गुड़गांव में मजदूरी करता था। उसके साथ पत्नी मेघा, बेटा महेंद्र (22) और सूरज (17) रहते थे।
पत्नी मेघा ने बताया कि कुछ समय से पति बीमार चल रहे थे। जांच में उनको टीबी की बीमारी निकली थी। जिसका मध्यप्रदेश के नौगांव में इलाज चल रहा था। 15 दिन पहले नौगांव में डॉक्टर को दिखाया था। उनसे दवा लेकर गोटीराम गुड़गांव चला गया। लेकिन दवा खाने के बाद गोटीराम की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में शनिवार को गोटीराम और उसकी पत्नी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में झांसी के लिए बैठे थे। उनको नौगांव में डॉक्टर को दिखाना था।मुरैना स्टेशन के बाद गोटीराम बाथरूम में गए। वहीं पर उनकी मौत हो गई। लोगों ने शव देखा तो पत्नी को जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी ने झांसी में शव को नीचे उतार लिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।