अजय जायसवाल
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार पीपा पुल के पास नदी में उतराता शव को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर केरवनिया निवासी अवधेश (38) पुत्र मुराली अपने दो अन्य साथियों के साथ खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में शुक्रवार को नहाने गया हुआ था। इस दौरान अवधेश के दोनों साथी अपने घर चले आए।
वह नहाता रहा। जब देर शाम अवधेश अपने घर नही पहुंचा तो परिजन पुलिस को सूचना देते हुए ढूंढना शुरू किया। शनिवार की देर शाम पीपा पुल के पास पहुंची खोराबार पुलिस ने नदी के किनारे से युवक का जूता व कपड़ा बरामद किया। देर शाम युवक का कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी के किनारे तैरता हुआ शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक दो बच्चों का पिता था। वह राजगीर मिस्त्री का काम करता था। उसकी मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।