डाल्फिन को लेकर लालगंज क्षेत्र में कौतूहल का माहौल

डाल्फिन को लेकर लालगंज क्षेत्र में कौतूहल का माहौल

गंगा में सुरक्षित ले जाने की तैयारी में जुटा प्रशासन
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील में डाल्फिन को लेकर दो दिनो से कौतूहल चरम पर देखा जा रहा है। संरक्षित राष्ट्रीय जल जीव डाल्फिन को शुक्रवार की शाम लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव नहर में देखा गया। डाल्फिन को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी। शुक्रवार की रात भर प्रशासन और लोग मछली के डाल्फिन होने या न होने को लेकर संशय मे बने दिखे। शनिवार को सुबह दस बजे डाल्फिन सगरा रजबहा के लीलापुर थाने के गहरी के समीप फिर लोगों को दिख गयी। डाल्फिन को लेकर नहर के किनारे भीड़ का कारवां सूरज चढ़ते चढ़ते बढ़ने लगा।

हण्डौर के पास कुछ उत्साही युवको ने जाल लगाकर डाल्फिन को पकड लिया। युवक डाल्फिन के होने न होने को लेकर कौतूहल मे बने ही थे कि वहां कुछ समझदार लोग पहुंच गये और यह बताया कि यह समुद्री स्तनधारी जीव सरकार द्वारा संरक्षित है, इसको जरा भी नुकसान पहुंचा तो सरकार कार्रवाई करेगी। यह सुनकर युवकों ने डाल्फिन को फिर नहर में डाल दिया। डाल्फिन उछल कूद करती आगे बढ़ती कि नहर मे झाड़ झंकास होने के कारण वह आगे नही बढ़ सकी। इसके बाद वह विपरीत दिशा मे फिर मुड गयी। इस बीच डाल्फिन को लेकर गांव के गांव से हजारों का रेला भी उसके पीछे हो चला। इस बात की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मे हडकंप मच गया। डाल्फिन की सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रशासनिक महकमा नहर के किनारे पहुंच गया। लालगंज कोतवाल कमलेश पाल तथा लीलापुर एसओ विनीत उपाध्याय एवं पुलिस पहुंच गयी और डाल्फिन के इर्द गिर्द घेरा डाल दिया।

पुलिस भीड को नहर से पीछे करने लगी। लालगंज कोतवाल ने लाउडस्पीकर से यह भी एनाउंस किया कि डाल्फिन को खतरा हुआ तो दोषी कानून के कटघरे मे होंगे। पुलिस की इस सूचना पर तमाशबीन भी अपने कदम पीछे खींचते दिखे। इस बीच प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी लालगंज एसपी मिश्रा भी लाव लश्कर के साथ पहुंच गये। जिला मुख्यालय से जिला मत्स्य पालन अधिकारी भी टीम के साथ पहुंचे। डाल्फिन को स्थानीय प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से गंगा मे ले जाने मे समर्थ नही दिखा तो इसकी सूचना अफसरो ने राजधानी में विशेषज्ञों को दी।

राजधानी से डाल्फिन को नहर मे ही सुरक्षित रखे जाने का फरमान आया। सूत्रों के मुताबिक रेस्क्यू टीम डाल्फिन को गंगा मे ले जाने के लिए यहां पहुंच रही है। इस बीच हर्षपुर व तिनमोहनिया के पास डाल्फिन की निगरानी में वन विभाग व पुलिस टीम मुस्तैदी से बनी हुई है। वहीं डाल्फिन को लेकर गांवो में कौतूहल मचा देखा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent