विकसित अभियान में सीएसबीसी टीम ने कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण
963142
विकसित अभियान में सीएसबीसी टीम ने कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के मार्गदर्शन में उदयन सभागार में “विकसित कौशांबी अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन हुआ। नीति आयोग के विकास सहयोगी माइक्रोसवे कंसल्टिंग के स्वाती श्रीवास्तव और रवि कौशल के सहयोग से कार्यशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण किया गया आयोजन और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
आकांक्षी विकास खंड कौशांबी और मंझनपुर में विकसित कौशांबी अभियान के अंतर्गत सीएसबीसी टीम से श्रेया और स्वाति के द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के माध्यम से नोडल अधिकारियों के साथ ग्राम स्तर में लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एक्टिविटी के माध्यम से सभी नोडल अधिकारियों को 10 ग्रुप में बांट कर सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के विभिन्न पैरामीटर में कैसे सुधार कर सकते हैं, इस संबंध में प्रशिक्षित किया गया। ग्राम स्तर पर लोगों के व्यवहार में कैसे परिवर्तन किया जाय, इस संबंध में एक्टिविटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
सभी नोडल अधिकारियों को बताया गया कि कैसे स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के विभिन्न पैरामीटर को सुधार सकते हैं। ग्राम स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में कैसे परिवर्तन किया जाय, इस संबंध में एक्टिविटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षु, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी रामसिंह यादव जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, सी0एम0 फैलो राजेश कुमार, सौम्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।