डीएम एवं एसपी ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र में किया पैदल गश्त

डीएम एवं एसपी ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र में किया पैदल गश्त

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनपद में त्यौहार श्रावण मास/कांवड़ यात्रा तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के दृष्टिगत थाना संदीपनघाट क्षेत्रांतर्गत कस्बा मूरतगंज में पैदल गस्त/भ्रमण करते हुए मोहर्रम के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना सांदीपन घाट के ग्राम कासिया, चिकवन का पूरा, शेरगढ़ में ताजिया रखने के स्थान का अवलोकन करते हुए ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की गई। इसी क्रम में थाना चरवा अन्तर्गत सैय्यद सरावां में भी ताजिया रखने के स्थान एवं जुलूस का मार्गो का निरीक्षण करते हुए ताजियादारों सहित अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की गई तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु आम जनमानस से अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी चायल, क्षेत्राधिकारी चायल, थानाध्यक्ष संदीपन घाट, प्रभारी निरीक्षक चरवा सहित अन्य सम्बन्धित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA