HomeJaunpurबीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी

बीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी

बीज व्यापारी के गोदाम से लाखों का सामान चोरी

व्यापारी ने सामान समेत रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
तेजस टूडे सं.
इन्द्रजीत सिंह मौर्य
जौनपुर। नगर कोतवाली अंतर्गत साहू धर्मशाला के पास एक बड़े बीज गोदाम से शुक्रवार को लाखों रुपए की मशीन की चोरी का मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। गोदाम के मालिक मौके पर पहुंचे जिन्होंने सामान ले जा रहे लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। गोदाम से सामान ले जाने वाले लोगों के साथ उक्त वाहन को भी कोतवाली पुलिस रंगेहाथ पकड़कर थाने ले आई। बावजूद इसके नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ को दिए गए प्रार्थना पत्र में शहर के मरदानपुर निवासी शहर के बड़े बीज व्यापारी रामचंद्र भगेलूराम मौर्य फर्म के मालिक शत्रुघ्न मौर्य ने आरोप लगाया कि स्टेशन रोड साहू धर्मशाला स्थित मेरे गोदाम से पिछले एक पखवाड़े से निरंतर चोरी हो रही थी लेकिन मैं चोर को पकड़ नहीं पा रहा था। इसमें दिनदहाड़े कुछ बदमाश किस्म के लोग अवैध असलहों से लेस होकर घुस गये। वहां स्थापित एग्रोसा कंपनी का भारी भरकम सीड प्रोसेसिंग प्लांट को गेलेंडर मशीन से काट कर छोटे पिकअप पर लाद कर वह बाहर निकल रहे थे।
इस दौरान मुझे पड़ोस के एक व्यक्ति ने सूचना दिया आनन—फानन में मैं बाइक से अपने बेटे व कुछ मित्रों को लेकर मौके पर गया। इस दौरान वहां देखा कि दो-तीन लोग सारे सामान को वाहन पर रख कर मुख्य गेट से बाहर निकल रहे थे। मैंने उन लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया । फिर यूपी डायल 112 पर फोन करके पुलिस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्र व भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी को बुलाया। पुलिस ने वाहन चालक और साथ में मौजूद दोनों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई किन अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
व्यापारी शत्रुघ्न मौर्य ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी चोरी के मामले में घटना को अंजाम देने वालों को मौके पर पकड़ा गया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टे मुझे समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल मामला जो भी हो लेकिन शहर के प्रतिष्ठित बीज व्यापारी के गोदाम से इस तरह के हुई घटना का खुलासा होना और पुलिस द्वारा मौके पर जाकर वहां से सभी सामान को कोतवाली लाना, फिर कोई कार्रवाई न करना एक बड़े सवाल खड़े करता है।

——इनसेट——
एसपी ने दिया भरोसा, होगी कार्यवाही
जौनपुर। उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य के साथ जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह, संदीप सिंह, राहुल मौर्य समेत दर्जन भर बीज व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान उन्हें गोदाम से चोरी किए जा रहे लाखों के समान के साथ साक्ष्य के तौर पर वीडियो व फोटो भी दिखाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुम्भ ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read