सावन के तीसरे सोमवार को शिव मन्दिर में उमड़ी भीड़
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को मिर्ज़ामुराद स्थित प्राचीन शिवालय में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बंगलाचट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार की भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। पूरा मंदिर परिसर शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रावण के पहले और दूसरे सोमवार के बाद तीसरे सोमवार को भी स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में भगवान पिनाक धारी शिव का दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल से अभिषेक किया। शिव उपासना का दौर शाम तक चलता रहा। मंदिर में शिव परिवार के साथ भक्तों ने नंदी महाराज की भी पूजा अर्चना की। नंदी महाराज के कान में मनोकामना कहने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर के आसपास पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। आशीष मिश्रा, कान्हा मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, आदित्य प्रताप सिंह, अमन त्रिपाठी काशी, सत्यम, राजेंद्र गुप्ता, किशोरी सेठ, सुमित सेठ, कल्लू सहित आदि लोगों ने बंगला स्थित शिव मंदिर में दर्शन लाभ लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











