HomeTrendingपुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक हुआ सम्पन्न

पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक हुआ सम्पन्न

पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक हुआ सम्पन्न

जितेंद्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक बुधवार को कड़े निर्देश के साथ सम्पन्न हुआ।उपस्थित समस्त थाना प्रभारी व आईजीआरएस मुंशी के साथ अपराध समीक्षा जिसमें जोन में लम्बित आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया। चोरी, लूट, नकबजनी व महिला संबंधी अपराधों (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के मुकदमों का खुलासा करते हुए शीघ्र निस्तारण व पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगस्टर की कार्यवाही तथा जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु निर्देश दिया गया। नये युवा जो जाति विशेष के नाम पर गैंग बनाकर विद्यालयों/स्कूलों में जाकर धमकाते हैं उन पर सतर्क दृष्टि रखने व उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने तथा शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया। इस दौरान गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read