शिवपुराण कथा हुआ समापन
विशाल भण्डारे में श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद
अनूप सिंह
महोबा। सात दिवसीय शिवमहापुराण के समापन के उपरांत मंगलवार को कस्बे में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि कस्बे के झलकारीबाई नगर स्थित द्विवेदी टायर्स कबरई में 24 जुलाई को भव्य कलशयात्रा के साथ शिव महापुराण, महामृत्युंजय जाप व शिव मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ था। तथा 25 जुलाई से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ। तत्त्पश्चात आज कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर धीरेंद्र द्विवेदी, प्रदीप पाठक, हुकुम सिंह, राहुल जैन, प्रभात पाठक, प्रकाश मिश्रा, राजेन्द्र पांडेय, अशोक कुशवाहा, बबलू चौहान, सुबोध द्विवेदी, बाबूलाल गुप्ता, धीरेन्द्र शुक्ला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










