लगातार बढ़ रहा कोरोना, सांसद सहित 26 लोग हुये संक्रमित
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। जिले में रविवार को कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। मिश्रिख सांसद अशोक रावत समेत 26 लोग संक्रमित हो गए। इनमें 4 बच्चे भी शामिल है। एक साथ इतने अधिक केस आने से हर तरफ कोरोना को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड प्रोटोकाल के पालन की अपील की है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने को कहा है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 65 हो गई है। जिले में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के मामले एक जनवरी से जिले में आना तेजी से शुरू हुए है। रविवार को तो मामलों ने इस साल के सभी रिकार्ड ही तोड़ दिए। भाजपा सांसद अशोक रावत संक्रमित हो गए है।
इन्होंने अपनी जांच दिल्ली में ही करवाई थी। इसके अलावा एक बच्चा भी संक्रमित हो गया है। 11 से 20 वर्ष के बीच चार लोग संक्रमित हुए है। 21 से 55 आयु वर्ग के बीच 17 लोग पाजिटिव आए है। 55 वर्ष के अधिक के चार लोग पाजिटिव हुए है। एसीएमओ डा. पीके सिंह ने बताया कि रविवार को 14 पुरुष व 12 महिला कोरोना से संक्रमित हुई हैं। जिले में अब 65 मामले एक्टिव हो गए है। एक साथ जिले में 26 केस आने से अब लोगों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इतने केस दूसरी लहर के दौरान आए थे। उसके बाद इन केसों पर लगाम लग गई थी। इक्का दुक्का ही केस आ रहे थे।
अब जब अधिक केस आने लगे है तो लोगों को कोरोना का डर सताने लगा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरते, कोरोना दूर रहेगा। सीएमओ ने बताया कि 65 मामलों में सिर्फ एक मरीज को अस्पताल की जरूरत पड़ी है। वह लखनऊ में भर्ती है। अन्य सभी संक्रमित लोग होम आइसोलेट है। इनकी रेगुलर मानीटरिंग की जा रही है। इन लोगों को बुखार, जुकाम व खांसी की शिकायत हुई थी। जांच में पॉजिटिव मिले है। बराबर इलाज किया जा रहा है। ये सभी खतरे से बाहर हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।