राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाये जाने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाये जाने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
रांची सहित झारखण्ड के सभी जिला मुख्यालय में किया गया धरना प्रदर्शन
नीरज कुमार
रांची, झारखण्ड। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के विरोध में झारखंड सहित देश भर में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
झारखंड में राजधानी रांची सहित सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और समहारणालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी रांची में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के निर्देशानुसार सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पाकुड़ जिला में कांग्रेस कमेटी ने समहारणालय के पास धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। वहीं प्रदेश में कांग्रेस कोटे से मंत्री बने आलमगीर आलम, डा. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख अपने अपने प्रभार जिलों में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया। राजधानी रांची में पहले कांग्रेस ने ईडी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया था, लेकिन शहर में तनाव को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव कर प्रदेश मुख्यालय में धरना प्रदर्शन हुआ। रांची में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि “ईडी जिस तरह से काम कर रही है, वह ठीक नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय एक स्वतंत्र एजेंसी है। स्वतंत्र एजेंसी को बिना किसी दबाव के कोई काम करना चाहिए।उसे गुलाम की तरह नहीं, बल्कि न्यायसंगत तरीके से काम करना चाहिए।“ उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संवैधानिक मूल्यों के दायरे में रहकर जबाव देने में विश्वास करती है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य से किये जा रहे कामों को हम सही नहीं ठहरा सकते। जब जब बीजेपी को हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और हमारे नेता राहुल गांधी से डर प्रतीत होता है, तब तब बीजेपी इस तरह की राजनीति करती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को बीजेपी एक चेतावनी भी समझें।
क्या है नेशनल हेराल्ड केस?
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी साल 2012 में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेताओं ने गलत तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। ये सब कुछ दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया जिसकी लागत 2000 करोड़ बतायी गयी है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक साजिश के तहत यंग इंडियन लिमिटेड को टीजेएल की संपत्ति का अधिकार दिया गया है।
ईडी जाने उसका हो रहा है राजनीतिक इस्तेमालः राजेश
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ईडी को भी यह समझना चाहिए कि उसका राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उनका दुरूपयोग हो रहा है। राहुल गाँधी का जो केस पहले से क्लोज हो चुका था, उसको दोबारा से खोलकर एक राजनितिक एजेंडे के तहत परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी को बीजेपी अपनी अनुषांगिक इकाई बना रही है।
ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का धरना
झारखण्ड में प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को धरना दिया। पार्टी ने राहुल गाँधी को पुराने मामले में ईडी द्वारा तलब किए जाने को लेकर यह धरना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गाँधी की छवि खराबी करने की कोशिश कर रही है। पहले ही क्लोज किए जा चुके मामले में राहुल गाँधी को ईडी द्वारा बुलाया जाना इसे साफ स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे के तहत की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।