8 जनवरी को होगा पुरातत्व वैज्ञानिकों का सम्मेलन

8 जनवरी को होगा पुरातत्व वैज्ञानिकों का सम्मेलन

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नववर्ष के 8 जनवरी 2023 को नारद: संग्रहालय में पुरातत्व वैज्ञानिकों का सम्मेलन किया जाएगा। संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मिश्र के अनुसार पुरातात्विक संपदाओं से समृद्ध जिला के अलावा मगध क्षेत्र के कला एवं पुरातत्व विषय पर प्रसिद्ध पुरातत्व वैज्ञानिकों द्वारा विमर्श किया जाना है। जिला में करीब तीन सौ पुरास्थल हैं, जिनमें देवनगढ, पार्वती पहाडी, अपसढ़ आदि अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इसके अलावा पड़ोसी जिले नालंदा, गया, जहानाबाद आदि के कला एवं पुरातात्विक महत्व की सामग्रियों के विषय मे शोधालेख प्रस्तुत किए जाएंगे। प्राचीन प्रस्तर प्रतिमाओं की दृष्टि से नारद: संग्रहालय राज्य की सबसे समृद्ध संग्रहालयों मे से एक है। भगवान बुद्ध, हरिहर, देवी आदि की दुर्लभ प्रतिमाओं का यहां संग्रह है, जिसके विषय में प्रसिद्ध मूर्ति वैज्ञानिक अपनी बात रखेंगे।

मगध क्षेत्र के पुरातात्विक उत्खनन जो हाल के वर्षों मे हुए हैं उसके विषय में शोधालेख प्रस्तुत होंगे साथ ही देवनगढ़ के पुरातात्विक उत्खनन प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाएगी।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पुरातत्व वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है तथा राज्य के विभिन्न भागों से शोधार्थी प्रतिभागी होंगे।सेमिनार में भाग लेने हेतु पंजीकरण के लिए आगामी 5 जनवरी तक संक्षिप्त बायोडाटा के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मगध क्षेत्र के कला एवं पुरातत्व विषयक सेमिनार में शामिल होने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारत सरकार, संग्रहालय एवं पुरातत्व निदेशालय, बिहार, मगध विश्वविद्यालय आदि विश्वविद्यालयों के शोधार्थी शामिल होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent