नशा मुक्ति अभियान में विद्यालय में हुईं प्रतियोगिताएं
बच्चों के माध्यम से परिवार एवं समुदाय को जागरूक करने की पहल
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय उड़लहवा सेहरिया में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत निबंध, भाषण एवं चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से उनके परिवारों और समुदाय के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुनव्वर मिर्ज़ा, एजुकेट गर्ल्स के जिला समन्वयक श्याम जी, एजुकेट गर्ल्स की रामजानकी देवी, सहायक शिक्षिका अक़लीमा खातून, अख़्तर सिद्दीकी, ग्राम प्रधान रहीस खां, विद्यालय के समस्त रसोइया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशे की बुराइयों से दूर रखने का संदेश दिया गया।













