कर्नल आदिशंकर को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

कर्नल आदिशंकर को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभम जायसवाल
लखनऊ। वरिष्ठ कवि व साहित्यकार कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ की झोली में एक और उपलब्धि आई है। भारत सरकार से अनुमत प्रतिष्ठित संस्था सैल्यूट एचीवर्स आनारेबल ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। साथ ही डा० कर्नल मिश्र को इस संस्थान की सदस्यता और पहचान पत्र भी प्रदान किये गये हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को यह उपाधि हिंदी साहित्य में उनके अथक परिश्रम और हिंदी के विकास के लिए किए गए प्रयासों के एवज में प्रदान की गई है। कर्नल जी के 7 काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह, 12 से अधिक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा दैनिक समाचार पत्रों, साप्ताहिक व मासिक पत्रिकाओं में उनके लेख व कविताएँ प्रकाशित होते रहते हैं।
77 वर्ष की आयु में इतनी बड़ी उपाधि मिलने से कर्नल मिश्रा स्वयं प्रफुल्लित हैं। उनके परिवार, रिश्तेदारों, सगे संबंधियों, मित्रों तथा सेना के पूर्व अधिकारियों व सैनिकों को उनके इस सम्मान पर गर्व महसूस हो रहा है और लगातार बधाइयों के संदेश व फ़ोन कॉल आ रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA