भरभरा कर गिरा कच्चा मकान

भरभरा कर गिरा कच्चा मकान

मऊ (पीएमए)। बरसात में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। इसके चलते लोगों को तमाम तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कुछ दिनों से हो रहे झमाझम बरसात के बाद कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव के मनकही पुरवा निवासी बालचन्द्र राजभर का कच्चा मकान जमींदोज हो गया। यह तो गनीमत रहा कि घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए थे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाती। बालचंद्र राजभर किसी तरह मजदुरी कर के पत्नी व और बच्चों का पालन-पोषण करना है।

सीडीपीओ पर हमला, कार से कुचलकर हत्या की धमकी

पत्नी व बच्चों के साथ मकान में रह रहे बालचंद्र राजभर के समक्ष मकान गिरने के बाद रहने की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। घर की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि तत्काल मकान बना सकूं। इसके चलते हम कच्चे मकान में रहने की विवशता थी। पीड़ितों द्वारा ग्राम प्रधान, तहसील मुख्यालय,पर दिए गए सूचना के बावजूद अभी तक शासन से किसी तरह की सहायता उपलब्ध नहीं हो पायी है। बारिश के दिनों में कच्चे मकानों पर रहने वाले परिवारों को खतरा बना हुआ है। बारिश के दिनों में अक्सर कच्चे मकान और जर्जर इमारतों का गिरने का खतरा बना रहता है। यदि प्रशासन कच्चे जर्जर मकान और इमारतों का पूर्व से सत्यापन करा ले तो इन इमारतों और कच्चे मकान में रहने वालों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent