मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के मल्लावां व माधौगंज विकास खण्ड में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया जहां उन्होंने हसनपुर गोपाल के पास एक्सप्रेस वे के हेलीपैड पर उतरने के बाद कुछ दूर पैदल चलकर एक्सप्रेस वे को देखा। उन्होंने कार से करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक्सप्रेस वे को समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। जनपद में एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गये।
इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह, विधायक सांडी प्रभाष कुमार, विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA