HomeJaunpurमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

अवैध पैथालॉजी एवं मानकों के विपरीत अस्पतालों की होगी जांच: सीएमओ
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीबी नाट, ओपीडी, डॉट्स केंद्र, आकस्मिक वार्ड इत्यादि का गहन जांच की गई। मरीजों के उपचार, साफ—सफाई इत्यादि व्यवस्था से संतुष्ट दिखी। अधीक्षक डा. फारूकी को निर्देश दिया कि मरीजों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाय।
इस दौरान चिकित्सालय के लोगों की सांस अटकी रही। हालांकि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद व मुस्तैद रहे।
तदुपरांत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंची। वहां समय-समय पर बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शासन के मंशानुरूप ही कार्य को सम्पादित किया जाये। नगर में अगर कोई चिकित्सालय बगैर मानक के चलता पाया गया, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। अगले सप्ताह से सभी अस्पतालों और अवैध पैथालॉजी सेंटर की जांच गहनता से की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित है। बिना फायर एनओसी वाले अस्पतालों पर विशेष जांच पड़ताल की जाएगी।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा रफीक फारूकी, डा जियाउल, वैक्सीन प्रबंधक अफजल, डीएमसी यूनिसेफ आशी, डा राकेश कुमार, डा आरके वर्मा, डा अमित, फार्मासिस्ट गिरीश चंद यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read